आखिर क्यों किया।विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ उधमसिंह नगर को गिरफ्तार

Spread the love

विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ उधमसिंह नगर को किया गिरफ्तार

एक व्यक्ति से बिल पास करने की एवज में मांगी थी एक लाख की रिश्वत

रुद्रपुर। विजिलेंस टीम ने उधमसिंहनगर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को मेट्रोपोलिस मॉल में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मॉल में कुछ देर हड़कंप मच गया। बाद में विजिलेंस की पुष्टि होने पर मामला शांत हो गया।

विजिलेंस टीम ने उधम सिंह नगर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को मेट्रोपोलिस मॉल से ट्रैप किया है। विजिलेंस टीम में आए अधिकारी के अनुसार जिला पंचायत अधिकारी ने रिंकू नाम के व्यक्ति से बिल पास करने की एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी थी। रहे।

मेट्रोपोलिस मॉल में रिंकू जिला पंचायत राज अधिकारी त्रिपाठी को पैसे देने आया था, जहां विजिलेंस टीम ने पैसे लेते त्रिपाठी को रंगे हाथों दबोच लिया, हालांकि त्रिपाठी ने विरोध किया लेकिन विजिलेंस टीम उन्हें घसीट कर कार में ले गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मॉल में कुछ देर हड़कंप मच गया। बाद में विजिलेंस की पुष्टि होने पर मामला शांत हो गया। वहीं विजिलेंस टीम ने त्रिपाठी के घर से 20 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है। विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!