आज के दिन होगा सितारगंज के लिए ऐतिहासिक पल।

Spread the love

आज  के  दिन  होगा,  सितारगंज  के  लिए  ऐतिहासिक  पल।

 

कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज होगा स्थापित

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे उद्घाटन, कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

सितारगंज- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से 5 नवंबर का दिन सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल होगा। सितारगंज के अमरिया चौराहे पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा, जिसका कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उद्घाटन करेंगे।
सितारगंज के अमरिया चौराहे पर उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 5 नवंबर को स्थापित किया जाएगा। यह पल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल होगा। कार्यक्रम बृहद एवं भव्य हो इसके लिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जुटे हुए हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व भी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कई ऐसे विकास कार्य के रूप में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात दी, जो बसावत के बाद से ही लोगों के जेहन में महज सपना ही था। ऐसे कई और हम विकास कार्य भी हैं जो प्रस्तावित हैं, जो कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के रूप में मिल का पत्थर साबित होगा। अमरिया चौराहे पर लगभग 210 फीट ऊंची राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा, जो कि उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज होगा। जिसका उद्घाटन स्वयं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!