ऑटो रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

Spread the love

ऑटो रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

काशीपुर। एक व्यापारी की प्रताड़ना से आजिज आए रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार पुलिस से लगाई है। स्थानीय मौहल्ला महेशपुरा निवासी 39 वर्षीय मौहम्मद इमरान पुत्र स्व. मौहम्मद असलम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उसकी पत्नी को सुबह करीब 7 बजे तब चला जब वह सोकर कमरे से बाहर निकली। पति को फांसी पर झूला देख उसके होश उड़ गए। महिला ने परिजनों को सूचित किया। मृतक के भाई जुल्फिकार अली ने बूरा बताशा गली के एक दुकानदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई मोहम्मद इमरान ने अपने दोस्त की बेटी की शादी में उक्त दुकानदार से अपनी जमानत पर करीब 45 हजार रुपए का सामान उधार दिलाया था। दोस्त ने दुकानदार को उधारी नहीं लौटाई, जिस कारण दुकानदार मौहम्मद इमरान को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इससे इमरान मानसिक रूप से परेशान था। भाई ने उसे कई बार दुकान मालिक के बारे में बताते हुए कहा कि वह उसे परेशान कर रहा है। एक बार उससे बात कर लेना। उसने बताया कि काम के चलते वह दुकानदार से नहीं मिल सका। उसने यह भी बताया कि रविवार शाम उक्त दुकानदार ने उसके भाई का ई-रिक्शा छीनकर अपनी दुकान पर खड़ा करवा दिया था और इमरान को धमकी देकर कहा था कि अगर तूने पैसे जमा नहीं किए तो वह ई रिक्शा बेचकर अपनी रकम वसूल करेगा। दुकानदार की प्रताड़ना के चलते इमरान मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!