कांग्रेसी नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद हमलावरों का किया पर्दाफाश

Spread the love

किच्छा पुलिस ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 3/4/22 को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टेशन किच्छा मे गुलशन सिन्धी पुत्र नन्दलाल निवासी आवास विकास किच्छा के साथ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मारपीट की गयी। गुलशन सिन्धी के भाई मनोज सिन्धी की तहरीर पर थाना हाजा पर FIR NO 144/2022 U/S 307/506 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया। पुलिस टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान उत्तमनगर गुरूद्वारा के पीछे थाना पुलभट्टा झेत्र से उक्त मुकदमे के अभियुक्त 1-हरमन सिंह पुत्र स्व० सुखविन्दर सिंह निवासी ग्राम छोई थाना रामनगर जिला नैनीताल 2- अमृत पाल सिंह पुत्र सरदार सुखदेव सिंह निवासी लोक बिहार कालौनी थाना रूद्रपुर जिला ऊधमसिंहनगर 3- अजय पाल सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह विर्क निवासी डिबडिबा विर्क फार्म बिलासपुर रामपुर उनके जुर्म धारा 325/506 IPC से अवगत कराकर समय 08.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- हरमन सिंह पुत्र स्व० सुखविन्दर सिंह निवासी ग्राम छोई थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 29 वर्ष

2- अमृत पाल सिंह पुत्र सरदार सुखदेव सिंह निवासी लोक बिहार कालौनी थाना रूद्रपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 26 वर्ष

3- अजय पाल सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह विर्क निवासी डिबडिबा विर्क फार्म बिलासपुर रामपुर उम्र 23

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!