क्लीन&ग्रीन काशीपुर(रजि)संस्था ने किया महिला विंग टीम का विस्तार

Spread the love

क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर( रजि.)संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई की संस्तुति से दिनांक 24 फरवरी 2022 को महिला विंग टीम का विस्तार किया गया*
*आर्य नगर नेहा गैस एजेंसी के पास स्थित क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के प्रदेश कार्यालय में पूर्व में जुड़े कुछ महिला एवं पुरुष सदस्यों की कार्य शैली को देखते हुए पद व पौधे देकर सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम में नगर महिला विंग टीम का विस्तार करते हुए,क्रमशः उज्जवल चावला जी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर की टीम में एडवोकेट श्वेता सिंह जी को “नगर अध्यक्ष”, रमनप्रीत चंडोक एंव निशा देवी को उपाध्यक्ष, रुबी सपरा को महामंत्री पद से नवाजा गया।इसी के साथ पुरुष वर्ग में बलप्रीत सिंह चंडोक को नगर सोशल मीडिया प्रभारी एंव आरिन्द्र सिंह वर्मा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी,संस्था के संरक्षक गणों सुखदेव सिंह नामधारी, युवराज एन सी सिंह, अश्विनी छावडा, शैलेन्द्र मिश्रा समेत प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा,प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा,प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई, प्रदेश कानूनी सलाहकार प्रिंस अरोरा एडवोकेट, कुमाऊं मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, एंव सभी पदाधिकारियों नें नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित करते हुए,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।*
*क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने हर्ष जताते हुए कहा कि हमें खुशी है कि अब महिला टीम भी हमारे साथ मिलकर पर्यावरण सुरक्षा एंव पौधारोपण, एंव विभिन्न सामाजिक कार्यो में और अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगी।*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!