गूलरभोज स्थित बोर जलाशय और नानकमत्ता जलाशय में सी प्लेन के राज्य प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी..अरविन्द पांडेय

Spread the love

गूलरभोज स्थित बोर जलाशय और नानकमत्ता जलाशय में सी प्लेन के राज्य प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी..अरविन्द पांडेय

काशीपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में गूलरभोज स्थित बौर जलाशय और नानकमत्ता

जलाशय में सी प्लेन के राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र से स्वीकृति

मिल गई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज यहाँ रामनगर रोड

स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को उक्त जानकारी

दी। उन्होंने बताया कि केंद्र को राज्य सरकार की ओर से इस आशय का

प्रस्ताव भेजा गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने

बताया कि 10 मार्च के बाद राज्य सरकार तथा सी प्लेन का संचालन करने वाली

संस्था के बीच इसके लिए अनुबंध किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि

पर्यटन के क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर को केंद्र की ओर से यह सौगात मिली है।

शिक्षा मंत्री ने इसके लिए केंद्र सरकार विशेष रूप से प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 10

मार्च के बाद उत्तराखंड में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही

है। मोदी जी के जनोपयोगी कार्यों के चलते उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को

भरपूर मत दिये हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक

भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!