गौशाला ट्रस्ट के सुनील अध्यक्ष व राजेश बने निर्विरोध महामंत्री

Spread the love

गौशाला ट्रस्ट के सुनील अध्यक्ष व राजेश बने निर्विरोध महामंत्री

शाह टाइम्स संवाददाता
सितारगंज।श्री कृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन गौशाला ट्रस्ट के सुनील अध्यक्ष राजेश महामंत्री एवं संदीप बंसल निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने।


गौशाला परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी रोशन लाल अग्रवाल व सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश अग्रवाल, हुकम चंद मोरिजावाला के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। इससे पूर्व पुरानी कार्यकारिणी द्वारा विगत वर्षो का लेखा जोखा पेश किया गया। चुनाव अधिकारी रोशन लाल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु सुनील गर्ग ,महामंत्री पद हेतु राजेश जिंदल व नरेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद हेतु संदीप बंसल व अंकुर अग्रवाल ने नामांकन प्रपत्र भरे।आपसी सहमति से नरेश अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल ने अपने नाम वापिस ले लिए। जिसके बाद सुनील गर्ग को अध्यक्ष राजेश जिंदल को महामंत्री एवं संदीप बंसल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर शीतल सिंघल, महेश मित्तल,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,दयाराम जिंदल,भीमसेन गर्ग, मुकेश गर्ग, ईश्वर बंसल, के बी अग्रवाल,उमेश अग्रवाल,सुरेश सिंघल,संजय गोयल,राजाराम सिंघल,छगन लाल अग्रवाल पवन अग्रवाल अमित जिंदल रूपल अग्रवाल
,प्रदीप गर्ग,अनिल गर्ग, राजेंद्र मित्राला,राकेश अग्रवाल, उमेश गर्ग सोनू,अंकुर गर्ग आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!