पढ़िए.. हैबान बना बाप,मासूम को उतारा मौत के घाट क्यों ??जाने

Spread the love

देहरादून: पिता ने अपनी ही चार माह की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उत्तराखंड के सीमांत जनपद के दूरस्थ इलाके मोरी विकासखंड के एक गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान बाप ने अपनी ही चार माह की बेटी को पत्नी से चल रहे विवाद के कारण जमीन पर पटक दिया । जिससे मासूम की मौत हो गई। पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।आपको बता दें कि दिल दहला देने वाला मामला उत्तरकाशी के शांत क्षेत्र मोरी विकासखंड के कुनारा गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला बीती शाम का है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके और पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस बीच चार माह की बच्ची रोने लगी। आरोप है कि पत्नी ने जब उसे उठाकर चुप कराने के लिए दूध पिलाया तो गुस्से में आकर कलयुगी पिता ने अपनी ही चार माह की बच्ची को जमीन में पटक दिया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!