बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा नगर

Spread the love

बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा नगर

श्याम भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, 2100 महिलाओं ने उठाए निशान

सितारगंज – श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वाधान में, श्याम भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली।महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट से बाबा श्याम के पूजन के साथ, लगभग 2100 महिलाओं,बच्चों व भक्तों ने निशान उठाए।बाबा के भक्तों का सैलाब ओर बाबा श्याम की मस्ती में भक्तजन नाचते गाते नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री रामलीला मैदान में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने कहा कि सितारगंज शहर में बाबा के भक्तों की संख्या अपार है बाबा के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में मातृ शक्ति व बच्चों की भागीदारी इस बात का संदेश देती है कि सनातन धर्म के प्रति आस्था व अटूट विश्वास है।शनिवार रात्रि को श्रीरामलीला मैदान में विशाल संकीर्तन में आमंत्रित गायक प्रकाश मिश्रा,वैष्णवी शर्मा और आयुष सोमानी के मुखारविंद से बाबा के भजनों की अमृतवर्षा होगी।निशान यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा नेता महेश मित्तल,नितिन मित्तल, शिवकुमार मित्तल,राजेश जिंदल,दुर्गेश मोहन जिंदल,संजय मित्तल,अंकित गोयल,जमुना शाहू,मोहन गुप्ता,विनय गर्ग,अनिल सिंघल,
मुकेश गर्ग,सतीश उपाध्याय, अरविंद चौरसिया,संदीप गुप्ता,विशाल मित्तल,अनिल सिंघल,अनिल पटवारी,विनय गुप्ता, तहसील प्रचारक राहुल,वरुण अग्रवाल,बज्जी गुप्ता,डब्बू बिंदल,हेम जोशी,मुकेश गर्ग,जितेंद्र गर्ग,मनोज गर्ग,मनीष मित्तल,उमेश सिंघल,अनिल गर्ग,संपत राम गोयल,मोहित जिंदल,अंकुर गर्ग,महंत संपतराम गोयल,कपिल सिंघलअमित राठी,नितिन मित्तल,मोहित गर्ग,शिवम मित्तल,मुकेश गोयल,विपुल गुप्ता,यश बंसल,सचिन मित्तल,मानस बंसल,राहुल अग्रवाल,हर्ष गर्ग,अमन गुप्ता,साहिल बंसल, योगेंद्र बंसल,अतुल मित्तल,अरुण गुप्ता,विकास मित्तल,दीपक गोल्डी,आरती गोयल,गोरी रस्तोगी,पूजा गुप्ता,मिशिका बंसल, सुधा जिंदल,शिखा जिंदल,सीमा सिंघल,ज्योति सिंघल,पूजा मित्तल,आदि शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!