यूपी में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

Spread the love

यूपी के बांदा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की उम्र लगभग 28 से 32 वर्ष बताई जा रही है। कार सवार बरात लेकर जालौन जिले के उरई जा रहे थे।

हादसे के बाद बरात रास्ते से ही वापस लौट आई। मृतकों में मुशर्रफ (24), शमसुल (24), गुफरान (28), टिल्लू (30), रिंकू (30) शामिल हैं। सभी चित्रकूट जिले के कर्वी के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!