राष्ट्रीय स्तर के संपोलिया क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बच्चों का हुआ चयन

Spread the love

राष्ट्रीय स्तर के संपोलिया क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बच्चों का हुआ चयन

विद्यालय प्रबंधन ने चयनित बच्चों को किया सम्मानित

शक्तिफार्म। किसान उच्च प्राथमिक विद्यालय तीलियापुर में, राष्ट्रीय स्तर के चयनित संपोलिया (लगोरी) क्रीडा प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया।
किसान उच्च प्राथमिक विद्यालय में एस टी किसान स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों का, राष्ट्रीय स्तर के संपोलिया (लगोरी) क्रीडा प्रतियोगिता में चयन होने पर, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित श्रेया साहनी, अंजलि, नंदिनी आर्य, स्नेहा फर्त्याल, श्वेता साहनी, सृष्टि भारती एवं खेल प्रशिक्षक सच्चिदानंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति एवं समाजसेवी पूरन डसीला ने, सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, बच्चों ने विद्यालय एवं गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक मानवेंद्र सिंह, ब्लॉक समन्वयक निर्मल सरकार, प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह, सत्यपाल साहनी, महेंद्र सिंह, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!