सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन ने कंपनी परिसरों में किया पौधारोपण।

Spread the love

सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन ने कंपनी परिसरों में किया पौधारोपण।

सितारगंज- हरेला पर्व पर सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा, सिडकुल में स्थित कंपनियों के परिसरों में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णा सत्यवली एवं अन्य पदाधिकारीयो ने हरेला के अवसर पर, सिडकुल में स्थित कंपनियों के परिसरों में, फलदार एवं छायादार वृक्ष का रोपण किया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णा सत्यवली ने कहा कि, राज्य के अन्य औद्योगिक आस्थानो के अपेक्षा सितारगंज सिडकुल सबसे हरा भरा औद्योगिक आस्थान है। उन्होंने कहा कि उन्हें दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था,परंतु उन्होंने आठ हजार पौधों का रोपण किया । इस मौके पर सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव दुर्गेश मोहन, विनय डबराल, अनिल चक्रवर्ती, के के राय, मुकेश शर्मा, भारत सहगल समेत सिडकुल के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!