सड़क दुर्घटना में एक की मौत,दूसरे की हलात नाजुक अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रिपोर्टर:-राजीव गौड़/अंकित शर्मा

बहेड़ी। सड़क दुर्घटना में लगातार लोगो की जाने जा रही है लेकिन उसके बाद भी लोग लापरवाही बरते नजर आ रहे है। बहेड़ी स्थित एल आई सी जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास मोटर साइकिल और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

 

बता दे की कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम सूरज गंगवार है जो की शादी शुदा है सूरज गॉंव में ही खेती किसानी कर अपना घर चलता था। दूसरा युवक घायल है जिसकी हालत गंभीर है जिसका नाम अरुण गंगवार है अरुण का गांव में ही जनसेवा केंद्र है जिससे अपने बच्चो का पालन पोषण करता है। बता दे की मृतक व घायल सूरज और अरुण एक ही गांव धुरा इटौआ तहशील बहेड़ी जिला बरेली के रहने बाले है जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव से पास ही में बहेड़ी के एक होटल में गए थे जब वह वापस लौटे तो रास्ते में ही उनके साथ यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की क़ानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!