सत्तर हजार रुपये लेकर किशोरी हुई घर से गायब

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

सत्तर हजार रुपये लेकर किशोरी हुई घर से गायब

काशीपुर। लिंटर डालने हेतु घर में रखे 70 हजार रुपये लेकर एक किशोरी गायब हो गई। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है। गड्डा कालोनी निवासी उर्मिला पत्नी नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कंचन बीती 4 जून को दिन में 11 बजे बगैर बताये घर से कहीं चली गयी तथा लिन्टर डालने के लिए घर में रखे 70 हजार रुपये भी अपने साथ ले गयी और लौटकर नहीं आयी। उन्होंने उसे अपनी रिश्तेदारी व अन्य जगह काफी तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!