कुंडा थाना पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

कुंडा थाना पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने तमंचा-कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी के द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्कारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वृहस्पतिवार रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. गिरीश पाटनी
व चन्द्रशेखर भट्ट द्वारा केवीआर अस्पताल से आगे एनएच पर बने पुल के नीचे अण्डरपास से राहुल यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी आर्यनगर काशीपुर को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!