पूजा सिंह के नेतृत्व में एकजुटता से आगे बढ़ रही महिला कांग्रेस

Spread the love

*पूजा सिंह के नेतृत्व में एकजुटता से आगे बढ़ रही महिला कांग्रेस*

 

काशीपुर। वर्षों से जीत का सपना देखती आ रही कांग्रेस के हाथ आगामी निकाय चुनाव में बड़ी सफलता लगने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि अब तक कांग्रेस-कांग्रेस का राग अलापने वाले काशीपुर के कांग्रेसियों की नैया महिला कांग्रेस पार लगाएगी। जीहां, कुछ ऐसा ही इशारा मिल रहा है, महिला कांग्रेस के लगातार आयोजित सफल कार्यक्रमों से। इन कार्यक्रमों से काशीपुर में न सिर्फ कांग्रेस का अपितु महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह का कद भी बढ़ा है। याद दिला दें कि कुछ समय पूर्व श्रीमती पूजा सिंह को काशीपुर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद से एकाएक कांग्रेस की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसका श्रेय मिल रहा है, श्रीमती पूजा सिंह को। हालांकि, यह श्रेय महानगर कांग्रेस को जाना चाहिए, लेकिन सभी को एकजुट कर अपने साथ लेकर चलने और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी और संगठन को मजबूत बनाये रखने के जज्बे से यह श्रेय पूजा सिंह को मिल रहा है। बुधवार दोपहर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के काशीपुर आगमन पर महिला कांग्रेस के बैनर तले समूची कांग्रेस भारी संख्या में एकजुट दिखी। सूत्रों की मानें तो श्रीमती पूजा सिंह काशीपुर नगर निगम की मेयर सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं और इसके लिए होमवर्क भी करती बताई जा रही हैं। पूजा के करीबी भी यही बयां कर रहे हैं। इधर पूजा सिंह का कहना है कि उनकी प्राथमिकता काशीपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। पार्टी हाईकमान यदि मुझे मेयर सीट के योग्य समझता है तो पार्टी हाईकमान का आदेश मुझे स्वीकार होगा। बहरहाल कुछ भी हो, पूजा सिंह के रूप में काशीपुर में कांग्रेस को संजीवनी बूटी मिल गई है। बात यदि आज के कार्यक्रम की करें तो आज का कार्यक्रम एक सफलतम कार्यक्रम साबित हुआ। कार्यक्रम में जुटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला बेहद प्रफुल्लित नजर आईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऐसी ही एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए सफल कार्यक्रम हेतु श्रीमती पूजा सिंह को बधाई भी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!