ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाला शातिर व्यक्ति को राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में दबिश देने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार

ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाला शातिर व्यक्ति को राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में दबिश देने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.07.2023 को थाना हाजा पर  निवासी थाना काशीपुर ने अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने बावत तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 137/2023 धारा 363 भा० द० वि० का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अपर 30 नि0 गीता भाकुनी के सुपुर्द की गयी।

पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण पर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय पन्तनगर के मार्गदर्शन व थाना दिनेशपुर में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए नाबालिग की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी की गयी तथा नाबालिक की तलाश में 50 से 100 सीसी कैमरे देखे गए तथा विभिन्न राज्यों में टीमों द्वारा दबिश दी गई तो दिनांक 01.08.23 को मुखबिर की सूचना पर दौराहा बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के पास से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर के साथ सब कुशल नाबालिक बालिका को बरामद किया गया । पीडिता द्वारा अपने बयानो मे अभियुक्त द्वारा उसको शादी का झांसा देकर बहलाफुसला कर ले जाने व उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने की बात बतायी गयी, जिस पर अभियुक्त को हिरासत पुलिस लेकर अभियोग में  धारा 366/ 376(2) IPC व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा() न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रंजीत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री अनिल उपाध्याय
2- उ0नि0 गिरीश पन्त
3- अपर उप निरीक्षक गीता भाकुनी
4- कानि 955 प्रमोद कुमार
5-कानि 1012 कुलदीप सिंह,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!