भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बना।

Spread the love
  1.  भारत का चंद्रयान मिशन पूरी तरह सफल हुआ है, चंद्रयान, चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब रहा है, चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उतारा गया है, भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया, वहीं चंद्रमा में अंतरिक्ष यान उतारने वाले दुनिया के चार देशों में शामिल हो गया है। चंद्रयान को चंद्रमा की सतह पर उतारते वक्त ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंद्रयान को चंद्रमा की सतह पर उतारने का पूरा ऑपरेशन लाइव देखा। इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अद्भुत क्षण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है, ये क्षण अभूतपूर्व है, ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है, ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है, ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीव धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती हैं। अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हमारे वैज्ञानिक साथियों ने कहा- India is now on the moon.

पीएम मोदी ने कहा कि नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है। मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया है। उत्साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस अद्भुत पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। हमने भविष्य के लिए कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए इसरो आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!