ब्लॉक, युवा एवं ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का किया विस्तार

Spread the love

ब्लॉक, युवा एवं ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का किया विस्तार

लोकसभा चुनाव से पूर्व बिखरी कांग्रेस संगठन को समेटने का प्रयास

शक्तिफार्म। शक्तिफार्म ब्लॉक में कांग्रेस संगठन द्वारा अपनी बिखरी हुए संगठन को पुनः समेटने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी लोकसभा से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। जिसके मद्देनजर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने ब्लॉक एंव यूथ कांग्रेस समेत ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया।


सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी आन सिंह रावत के आवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने कहा कि कर्नाटक, हिमाचल सहित कई राज्यों में भाजपा चुनाव हार चुकी है। बाकी राज्यों में भी हार तय है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, महिलाओं को छला है निश्चित ही अगले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि भाजपा डराने धमकाने की राजनीति कर रही है जिसका जवाब जनता देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की। इस दौरान पूर्व विधायक किरण चंद्र मंडल, नवतेज पाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, महिला जिला अध्यक्ष रेखा स्वर्णकार, सुकुमार चक्रवर्ती, विश्वजीत मिस्त्री, सूर्य प्रताप सिंह, श्रीकांत मिस्त्री, मधुसूदन सरकार, सुमिंदर यादव, सरस्वती बाला, प्रशांत मंडल, रिपुसूदन मंडल, पूरन मंडल, सुनील मंडल, जानकी, लक्ष्मी, देवकी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

________

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश रावत

शक्तिफार्म। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने नियुक्ति पत्र सौंपकर मुकेश रावत को यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस दौरान मुकेश रावत ने दोनों नेताओं का धन्यवाद करते हुए, जन-जन तक कांग्रेस के रीति नीति को पहुंचाने की बात कही।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!