युवा कांग्रेसी प्राण मंडल बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष

Spread the love

युवा कांग्रेसी प्राण मंडल बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष


ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शक्तिफार्म। कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेसी, प्राण मंडल को नगर अध्यक्ष जैसे अहम पद से नवाजा। साथ ही संदीप सिंह एवं आकाशदीप सिंह को युवा कांग्रेस का विधानसभा उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह एवं शंकर साना को विधानसभा सचिव तथा सागर मंडल को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्राण मंडल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें नगर अध्यक्ष जैसे अहम जिम्मेदारी दी है उसे उम्मीद पर खरा उतरने का भर्षक प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सुमिंदर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रावत, भगवान पांडे, रिपुसूदन मंडल, सुकुमार चक्रवर्ती, महिला अध्यक्ष सरस्वती, नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

फोटो: नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते कांग्रेसी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!