सड़क दुर्घटना में घायल गाय का कैबिनेट मंत्री ने कराया तत्काल इलाज

Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल गाय का कैबिनेट मंत्री ने कराया तत्काल इलाज

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा फर्ज व मानवता को निभाया साथ-साथ

सिडकुल- सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुई गाय का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपना फर्ज एवं मानवता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल नगर पालिका का वाहन को बुलाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।

शनिवार की देर शाम सिडकुल में स्थित पुलिस चौकी के कुछ ही दूरी पर स्थित पावर हाउस के सामने, एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर ही गिर गई। तभी निकट ही मौजूद दुकान स्वामी नवल पांडे एवं उनके अन्य साथी, घायल गाय को सड़क से हटाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का काफिला उक्त स्थान पर से गुजरने लगा। जिसे देख कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने काफिले को रुकवाया एवं स्वयं ही नीचे उतर कर घायल गाय की देखभाल करने लगे। तत्काल कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर तहसीलदार पंकज चंदोला, पशु चिकित्साधिकारी हरीश सिंह पवार, एवं राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर, घायल गाय का प्राथमिक इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद नगर पालिका का वाहन को बुलाकर, गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!