उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Spread the love

उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
राजधानी देहरादून में महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित।

सितारगंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सितारगंज निवासी उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट को राजधानी देहरादून में महामहिम राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया।
उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट को पुलिस विभाग में एक ईमानदार कर्मचारी के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाता है। उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट को भी उनकी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्यपाल द्वारा, राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर नगर में स्थित उनके आवास पर, क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इधर रमेश चंद्र भट्ट के इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव, चंपावत जिले के ग्राम बालातड़ी के अमोली तोक में भी लोगो में उत्साह का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!