संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ।

Spread the love

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ।

कथा से पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा,

कलश के साथ 108 महिलाएं व भागवत प्रेमी यात्रा में हुई सम्मिलित।

सितारगंज। सनातन धर्म मंदिर में आयोजित संगीतमय भागवत कथा से पूर्व, नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित 108 महिलाएं एवं भागवत प्रेमी सम्मिलित हुए।
श्री सनातन धर्म मंदिर एवं महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के विशेष सहयोग से, आयोजित भागवत कथा का वैदिक मंत्र उच्चारण एवं पूर्ण धार्मिक विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व सनातन धर्म मंदिर से पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित, 108 महिलाओं एवं भगवत प्रेमियों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए, कथा स्थल पहुंची, जहां पर स्थित व्यास पीठ पर कलश की विराजमान किया गया। अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि, संगीत में श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ का सुंदर आयोजन, पंडित राम जी महाराज वृंदावन वालों के मुखारविंद से अमृत मयी कथा को सुनने का, भक्तों को सौभाग्य मिलेगा। कलश यात्रा में रोशन लाल अग्रवाल, सुरेश सिंघल सुरेश अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ समाज सेवी महेश मित्तल, कपिल मित्तल, सुरेश जैन, राजेश जिंदल, भीमसेन गर्ग, भगवान भंडारी, पियूष गर्ग, संजय मित्तल, राजेश अरोड़ा, संदीप बंसल, मथुरा प्रसाद तिवारी, जीवन बोरा, संतोष गुप्ता, सुशील गोयल, सुधा जिंदल, समेत तमाम भागवत प्रेमी सम्मिलित हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!