प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण: मित्तल

Spread the love

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण: मित्तल।

भारत विकास परिषद ने गुरुजनों को किया सम्मानित।

 

सितारगंज।भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने, नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर रतनफार्म के गुरुजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों का भविष्य निर्माता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल ने इस दौरान कहा कि सभी के जीवन को बनाने में शिक्षक की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है,शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता है। एक अच्छे शिक्षक की गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलते हैं।शिक्षक के मार्गदर्शन से ही राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण की आधारशिला का मार्ग प्रसस्त होता है। इस मौक़े पर पवन बड़सीवाल,राकेश त्यागी,मनीष मित्तल,विपिन डालमिया, निताई चंद मण्डल,सुधीर कुमार,अमित गोयल आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!