कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए गणेश पूजन में सम्मिलित।

Spread the love
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए, गणेश पूजन में सम्मिलित।
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश हुए विराजमान, नगर में निकली शोभा यात्रा
सितारगंज- श्री रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणपति सेवा समिति के तत्वाधान में, आयोजित गणेश महोत्सव पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के साथ नागर भ्रमण एवं शोभा यात्रा के पश्चात, उत्सव स्थल पर भगवान गणेश विराजमान हुए। गणेश महोत्सव में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सम्मिलित हुए एवं पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।गणेश उत्सव शनिवार से प्रारम्भ होकर 12 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। प्रतिदिन सुबह व शाम को पूजन व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।इस दौरान मुख्य पुजारी पंडित शंकर ने मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के द्वारा विधिवत पूजन कर गणेश पूजन का शुभारम्भ किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भगवान श्री गणेश हम सभी के आराध्य हैं, किसी भी पूजन में सर्वप्रथम भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं और भक्तों के भाग्य विधाता हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।कार्यक्रम में अध्यक्ष दयानन्द सिंह, प्रकाश मित्तल, प्रदीप चिटकारा, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल,  रामनगीना प्रसाद,शिवकुमार मित्तल,सुखदेव सिंह, पंकज गहतोड़ी, शिवपाल चौहान,राम अवतार गोयल,अमित सक्सेना,लाल सिंह दायमा,पप्पू राठौर,दीपक गुप्ता,
अक्षय अरोरा,संजय जायसवाल,दीपेंद्र सिंघल,अनिरुद्ध रॉय,सत्येंद्र दिवाकर,भोला जोशी,डॉ महेंद्र सिंह,हरपाल सिंह,नितिन चौहान, जमुना प्रसाद साहू,सुरेश जैन,रवि रस्तोगी,सतीश उपाध्याय,गौरव गोयल,भीमसेन गर्ग, मीना अरोरा आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!