जब बात हद से गुजर जाए फिर दूल्हा चप्पलों से मार खाए…आखिर क्या मामला देखिए वीडियो

Spread the love

गदरपुर ।शहर की एक धर्मशाला में हो रही शादी में हंगामा खड़ा हो गया। एक महिला अपने परिजनों के साथ शादी में पहुंची और खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका महिला और परिजनों ने लात घुसे और चप्पलों से दूल्हे की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दूल्हे की दुल्हन के परिजनों ने भी पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और परिजनों को अपने साथ कोतवाली ले गयी। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। जानकारी के अनुसार शहर के कंबोज धर्मशाला में मुरादाबाद से बारात आयी थी। जैसी ही बारात धर्मशाला पहुंची तो एक महिला वहां पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। उसने चप्पल से दूल्हे को पीट दिया। इसके बाद महिला के साथ आये लोगो के अलग दुल्हन पक्ष ने भी दूल्हे को पीट दिया। सूचना ऑयर पुलिस मौके पर पहुंच गई,लेकिन आक्रोशित लोग उनके सामने भी दूल्हे को पीटते थे। दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा कर रही महिला ने बताया कि उसका मायका मेरठ में है। जो व्यक्ति दूसरी शादी कर रहा है वो उसका पति है। पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करता है और उत्पीड़न करता है। जिस वजह से वो मायके में थी। जब उन्हें पता चला कि पति दूसरी शादी कर रहा है तो वो यहां आ गयी। उसका कहना है कि पति फौज में है। इधर थाना गदरपुर से एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नही दी है। दोनों पक्षो से बातचीत की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!