राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि से मिट्टी निकालने का लगाया आरोप।

Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि से मिट्टी निकालने का लगाया आरोप

सितारगंज – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 नया 30 बरेली- पीलीभीत-सितारगंज परियोजना हेतु अधिग्रहित भूमि पर, से पड़ोसी काश्तकार द्वारा मिट्टी निकालने का आरोप लगाते हुए, सरकड़ा चौकी पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
रंपुरा वार्ड नंबर 8 निवासी महेश कुमार पुत्र धर्मचंद ने सरकड़ा चौकी पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि, पिपलिया नाथू तहसील क्षेत्र में उनकी कृषि भूमि है, जिसमें से कुछ भू- भाग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 74 नया 30 बरेली- पीलीभीत- सितारगंज परियोजना हेतु अधिग्रहित किया गया है। उक्त रकवे में से पड़ोसी काश्तकार निरंजन सिंह निवासी बहेड़ी के द्वारा, लगभग ढाई सौ फीट लंबाई से मशीन लगाकर मिट्टी निकाली जा रही है, जब उक्त संबंध में उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे एवं निरंजन सिंह से मिट्टी निकालने के लिए मना किया तो निरंजन सिंह द्वारा, उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई। महेश कुमार ने आरोप लगाया कि निरंजन सिंह द्वारा उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। महेश कुमार ने सरकड़ा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महेश कुमार ने कहा कि इस आशय वह उप जिलाधिकारी को भी पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!