सितारगंज। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं को गणवेश वितरण किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित बनाने के लिए छात्राओं का शिक्षित होना आवश्यक है।
नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गुप्ता एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अर्चना पाठक ने संयुक्त रूप से विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को गणवेश वितरण किये। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि समाज को शिक्षित बनाने के लिए छात्राओं का शिक्षित होना आवश्यक है। छात्राएं देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य भी है कि वे अपने आसपास के विद्यालयों में सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी बनाए रखें। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए, छात्राओ से पूरे लगन एवं एकाग्रता के साथ पठन-पाठन करने की अपील की।
भाजपा नेता ने छात्राओं को वितरित किए गणवेश


