कुत्ते के काटने से गाय की हुई मौत, रेबीज की आशंका

Spread the love

गाय के दूध से बनाए गए प्रसाद खाने वाले ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 124 लोगों को लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन

शक्तिफार्म। ग्राम सभा अरविंद नगर में कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। उक्त गाय के दूध से बने प्रसाद को सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया। ग्रामीणों में तब हड़कंप मच गया जब, पशु चिकित्सक ने गाय में रेबीज होने की आशंका जताई। ग्राम प्रधान पति द्वारा दी गई सूचना के बाद, चिकित्सकों ने इसे गंभीरता से लिया एवं तत्काल प्रसाद खाने वाले लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने की सलाह दी। गुरुवार तक कुल 124 लोगों ने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।
अरविंद नगर निवासी रविंद्र विश्वास के गाय को लगभग दो से ढाई माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते द्वारा काटे जाने के कुछ समय बाद से ही गाय बीमार रहने लगी।जब गाय की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पशु चिकित्सक को बुलाया गया। गाय का लक्षण देखकर पशु चिकित्सक ने, रेबीज की आशंका जताई। गत शनिवार को गांव दो घरों में पूजा संपन्न हुई। जिसमें उक्त गाय के दूध से प्रसाद बनाया गया था। उस प्रसाद को सैकड़ो लोगों ने ग्रहण भी किया था। इधर बुधवार को पशु चिकित्सक द्वारा गाय को रेबीज की आशंका बताए जाने एवं दोपहर बाद गाय की मृत्यु हो जाने के बाद, प्रसाद खाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्राम प्रधान पति पंकज बसु ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को दी। चिकित्सक ने प्रसाद खाने वाले सभी लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने की सलाह दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अभिलाषा सिंह ने कहा कि, गुरुवार तक 124 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इधर ग्राम प्रधान पति पंकज बसु ने कहा की एहतियातन जिन लोगों ने भी, गाय के दूध से बना प्रसाद को ग्रहण किया है, उन्हें जागरुक कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाने के लिए अपील की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!