भगवान शिव, पार्वती एवं नंदी द्वारा दूध पीने का किया दावा

Spread the love
  1. भगवान शिव, पार्वती एवं नंदी द्वारा दूध पीने का किया दावा

केशव नगर शिव मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु का सैलाब

सितारगंज। नगर के केशव नगर स्थित शिव मंदिर में विराजमान भगवान शिव,पार्वती एवं भगवान नंदी द्वारा दूध पिए जाने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जैसे ही सूचना लोगों तक पहुंची तो लोग दर्शन एवं दूध पिलाने के लिए मंदिर में उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं का दावा है कि मंदिर में विराजमान नंदी महाराज दूध पी रहे हैं। नगर के केशव नगर में स्थित शिव मंदिर में विराजमान नंदी महाराज द्वारा दूध एवं पानी पिए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब मंदिर में उमड़ पड़ा।यह सिलसिला गत सोमबार की देर शाम से जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता भोला जोशी का कहना है कि गत शनिवार की शाम को, एक युवक भगवान शिव की पूजा करने के लिए मंदिर आया था। उसने शिव जी की मूर्ति पर एक लोटा पानी चढ़ाया। लोटे का पूरा पानी भगवान की प्रतिमा में समा गया। यह चमत्कार देख युवक ने इसकी सूचना उन्हें दी। धीरे-धीरे इसकी चर्चा समूचे क्षेत्र में फैल गई। क्षेत्र के लोग दूध लेकर मंदिर आने लगे और चम्मच से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और नंदी को दूध और पानी पिलाने लगे। जो सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि इसमें सत्यता कितनी है यह सोचनीय है ?

___________
पूर्व में भी खूब फैली थी ऐसी सूचनाएं

क्षेत्र में ऐसी सूचना फैलने की घटनाएं, पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी कई बार मंदिरों में विराजमान देवी देवताओं द्वारा, दूध पिए जाने की खबर क्षेत्र में खूब फैली थी। कुछ लोग दूध पीने की घटना को चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे महज अफवाह करार दे रहे हैं। फिलहाल मंदिर में दूध पिलाने के लिए भक्तों का जमावड़ा बदस्तूर जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!