पढ़िए…नामांकन से पहले सीएम धामी ने कही यह बड़ी बात ,क्या है उपचुनाव को लेकर प्लान

Spread the love

उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन समेत अन्य विपक्षी दल की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं जिसके लिए वह 9 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले समय में चंपावत विधानसभा से एक आदर्श विधान सभा के रूप में पहचाना जाएगा। ऐसे में यह तय है कि उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट की कायाकल्प बदल देंगे।

दरअसल, चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाया गया तो वहीं कांग्रेस की ओर से निर्मला हेतु उड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह कई मर्तबा चंपावत गए हैं और चंपावत की जनता ने उन्हें काफी प्यार और स्नेह दिया लिहाजा उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में चंपावत विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में जाना जाए। यही नहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो उपचुनाव के लिए तैयार हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!