Russia-Ukraine War LIVE: 219 भारतीय नागरिकों के साथ एयर इंडिया के विमान ने भरी उड़ान, यूक्रेन में इंटरनेट सेवा प्रभावित

Spread the love

रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। बताया गया है कि जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

यूक्रेन में इंटरनेट कवरेज पर पड़ा असर
रूस के हमले के चलते यूक्रेन में इंटरनेट कवरेज पर असर पड़ा है। देश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कनेक्टिविटी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसी आशंका है कि इस समस्या के चलते अपने शहरों की रक्षा के लिए स्थापित किए गए नागरिक रक्षा समूह की गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।

219 भारतीयों को लेकर रवाना हुई एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान
यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से 219 नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की पहली निकासी उड़ान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से शनिवार की दोपहर 1.55 बजे रवाना हो गई। इस विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर रात नौ बजे के आस-पास पहुंचने की उम्मीद है।

यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे 9000 लोग
पोलैंड ने कहा है कि शनिवार की सुबह सात बजे से अब तक यूक्रेन से 9000 लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। यह जानकारी पोलैंड के उप आंतरिक मंत्री ने दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!