सितारगंज पुलिस को मिली कामयाबी” 57 लाख रुपए की अवैध ई-सिगरेट बरामद” स दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

कामयाबी; 57 लाख रुपए के अवैध ई-सिगरेट समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

नेपाल से ई सिगरेट की तस्करी कर, दिल्ली पहुंचाने के फिराक में थे

सितारगंज। पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 57 लाख रुपए के अवैध ई- सिगरेट समेत दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, 20 अगस्त को उप निरीक्षक इंदर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह एवं भगवान सिंह द्वारा सटीक सूचना के आधार पर, चिकाघाट पुल के पास से कार संख्या यूपी 26 एडी 6886 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने कार से 11 पेटी, कुल 2190 पीस अलग-अलग फ्लेवर के, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किए। पुलिस ने कार में सवार अभियुक्त नाजिम खां पुत्र जकरुल्लाह, उम्र 24 वर्ष, वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर खटीमा एवं अफरोज पुत्र अल्लन खां को गिरफ्तार किया। बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में, 57 लाख रुपए आकी गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने, ई-सिगरेट को नेपाल से किसी, रिंकू रोकाया नाम के व्यक्ति से लाना एवं उसे दिल्ली पहुंचाने की बात कबूल की। पुलिस दबोचे गए दोनों अभियुक्त के अपराधीक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक इंदर सिंह ढेला, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भवान सिंह एवं जगदीश लोनी शामिल थे।
___________
उत्तराखंड में पहली बार हुई इतनी भारी मात्रा में ई – सिगरेट की बरामदगी: एसपी सिटी

सितारगंज। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि, उत्तराखंड में पहली बार इतनी भारी मात्रा में ई- सिगरेट की बरामदगी, कोतवाली पुलिस द्वारा गुड वर्क के साथ कार्यवाही करते हुए की गई है। इसके पीछे काफी समय से टीम लगी हुई थी। इस बड़ी सफलता के लिए एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार नगद इनाम दिए जाने की घोषणा की। एसपी सिटी ने कहा कि इस कामयाबी के पीछे, मुख्य रूप से कांस्टेबल अर्जुन सिंह एवं जगदीश लोहनी की मुख्य भूमिका रही है। दोनों ही कांस्टेबल को मैन ऑफ द मंथ घोषित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!