दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबॉल महिला प्रतियोगिता हुई अयोजित।

Spread the love

रूद्रपुर, उधम सिंह नगर।‌ आज दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल क्रीड़ा विभाग की ओर से यूनिटी लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज रूद्रपुर में दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमती मंजू जोशी एवं विशिष्ट अतिथि एसआईएमटी के प्राचार्य डॉ. एस.के. त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू जोशी ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए खेल एक बहुत ही प्रभावी तरीका है क्योंकि यह सभी के लिए सम्मान और अच्छी नौकरी के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करता है।
संतोष त्रिपाठी ने कहा की खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं। खिलाड़ी हो अथवा खेल प्रेमी दोनों को खेल के मैदान में एक अपूर्व आनंद मिलता है।
कु.वि.वि. क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, डीएसबी केंपस नैनीताल, पीएनबी कॉलेज रामनगर सहित तीन महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। ओर आगे डॉ शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला लीग मैच रामनगर कॉलेज और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें रामनगर विजेता रहा। दूसरा मैच डीएसबी केंपस नैनीताल और रामनगर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें रामनगर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मैच में डीएसबी केंपस नैनीताल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी को हराया। हराकर फाइनल में प्रवेश किया। और आगे डॉ. शर्मा ने कहा की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल दिनांक 9 मार्च को डीएसबी केंपस नैनीताल और रामनगर कॉलेज के बीच खेला जाएगा।
निर्णायक की भूमिका में अंकुश रोतेला, मृणालिनी त्रिपाठी, अरुण भुवानी, गौरव जोशी शामिल रहे।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. के.एस राठौर, डॉ. मोहन सिंह भंडारी, डॉ. उमेश जोशी, डॉ. के.एन जोशी, अनुपम सिंह, श्रीमती धना राठौर, टीम मैनेजर जितेंद्र बिष्ट, सुनील कुमार, हरीश पाठक सहित अन्य स्टाफ गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!